- बार काउंसिल की सूची में सौ से ज्यादा फर्जी वकीलों के नाम, कानपुर के छह समेत प्रदेश के 22 जिलों के लोग शामिल, सत्यापन में सामने आई गड़बड़ियों पर कार्रवाई
भारत 19
कानपुर। वकालत जैसे पेशे में प्रवेश के लिए फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए तैयार की गई सूची में प्रदेश के सौ से अधिक वकीलों के नाम दर्ज हैं। इनमें कानपुर नगर के छह नाम शामिल हैं। बार काउंसिल की ओर से अब फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे है।
बार काउंसिल में वकालत के लिए पंजीकरण कराने के दौरान दिए गए दस्तावेजों के सत्यापन में ये बात सामने आई कि एलएलबी की फर्जी डिग्री ही नहीं कइयों के बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी के अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए। बार काउंसिल की जांच में कानपुर की अनिता जैन के साथ कमरुद्दीन, विकास राजपूत, पंकज शुक्ल, जय नारायण कटियार और प्रवीण सक्सेना के नाम सामने आए हैं। विकास राजपूत व जय नारायण कटियार ने एलएलबी, कमरुद्दीन ने बीएससी, पंकज शुक्ल ने बीए की फर्जी डिग्री पंजीकरण के समय दिए दस्तावेजों में लगाई। वहीं प्रवीण सक्सेना द्वारा लगाए गए दस्तावेजों में यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट का प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी पाया गया।
सवाल बार में नामांकन प्रक्रिया पर भी
फर्जी दस्तावेज लगाकर किसी व्यक्ति का अधिवक्ता के रूप में नामांकन हो जाना केवल संबंधित व्यक्ति की कथित धोखाधड़ी का मामला नहीं है। इससे शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और बार में नामांकन की पूरी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होते हैं। अब जब बार काउंसिल की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जा रही है, तो जांच में यह भी सामने आना जरूरी होगा कि दस्तावेज किस तरह तैयार किए गए, उनका इस्तेमाल किस स्तर पर हुआ और नामांकन के समय उनका सत्यापन कैसे हुआ। मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि अधिवक्ता अदालत में पक्षकारों की ओर से कानूनी पैरवी करते हैं। ऐसे में उनकी शैक्षिक और पेशेवर पात्रता पर कोई सवाल उठना न्यायिक व्यवस्था में भरोसे से भी जुड़ता है।
किस जिले के कौन-कौन
प्रयागराज
तहसील हंडिया के अरा कला निवासी रवि शंकर यादव, तेलियरगंज के संतोष कुमार ओझा, अजय पांडेय, मायोराबाद के सत्य व्रत नारायण मिश्रा, निशांत कुमार सिंह, सोरांव के लखन सजीवन मिश्रा, तुलाराम बाग के हरिओम, हंडिया के गांव खंडाहारा के विजय बाबू, करछना के ग्राम निदौरी निवासी राज कुमार, होलागढ़ के शेष नारायण त्रिपाठी, नया पुरा, स्टेनली रोड के त्रिभुवन पाल, सैदाबाद के इंद्र मणि पांडेय, लापुर कला के गुलाब सिंह पटेल, नूरुल्लाह रोड के मनीष कुमार, बहादुरगंज के दिलीप कुमार शर्मा, बमरौली के श्याम सखा शर्मा, कटघर रोड मुट्ठीगंज के अरविंद कुमार, कीडगंज के अनिल कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कौशल, झूंसी के गांव ग्राम निबी कला निवासी शंकर देवा त्रिपाठी, हरहर के गांव मलाक निवासी हरिश्चंद्र, हंडिया के बैजपुर निवासी काली प्रसाद, अलोपीबाग के राजेश पांडेय, दिलकुशा, न्यू कटरा के देव राज, द्वारकापुरी के संतोष कुमार त्रिपाठी, रामानंद नगर अल्लापुर केश कुमार तिवारी, पीपलगांव के ब्रज कुमार सोनकर, सराय ममरेज हंडिया के कृष्णा कुमार, आजाद नगर साउथ मलाका के ध्रुव चंद्र द्विवेदी, बिहारी कुटी लूकरगंज के सुशील कुमार तिवारी, बेलवा रसूलपुर के जगदीश चंद्र चक्रवर्ती, हेठपुर झूंसी के राम राज यादव, मिंटो रोड राजापुर के सुल्तान हैदर, सोरांव के सर्वजीत सिंह, स्टेनली रोड नयापुरा निवासी नीरज पाल, मुंगारी, करछना के शोभ नाथ पाल, बनर्जी रोड एलनगंज के कुंवर आदित्य हितैषी, एलआईसी कॉलोनी, टैगोर टाउन के राहुल मिश्रा, तिलक नगर अल्लापुर के सिद्धार्थ मिश्रा, दांडी नैनी के दीनेश कुमार द्विवेदी, रामप्रिया रोड निवासी राजीव कुमार सिंह, उपरार लोलाही सिरसा निवासी सच्चिदानंद तिवारी, बहारिया के रिशेश्वर प्रताप सिंह, सुल्तानपुर भावा सदर तहसील निवासी अशोक कुमार दुबे का नाम सूची में है।
कानपुर नगर
जनरलगंज की अनिता जैन, मछरिया रोड थाना नौबस्ता के कमरुद्दीन, जरौली फेज-1, बर्रा के विकास राजपूत, दयानंद विहार कल्याणपुर के पंकज शुक्ला, दामोदर नगर, बर्रा के जय नारायण कटियार, आवास विकास-1, कल्याणपुर निवासी प्रवीण सक्सेना।
गौतमबुद्ध नगर
टीचर्स कॉलोनी, दादरी निवासी राजेश सिंह, दादरी के गांव मायचा निवासी जितेंद्र कुमार, चक्रसेनपुर, सूरजपुर के दीपक कुमार मावी, न्यादरगंज, दादरी के राहुल कुमार।
लखनऊ
लक्ष्मण विहार, पारा रोड, राजाजीपुरम निवासी बलराम सिंह, लाल कुआं, हुसैनगंज के राम कृष्ण मिश्रा, कुर्मी टोला, मकबूलगंज के नफीसुल हसन सिद्दीकी, मोहीबुल्लापुर के सुनील कुमार अवस्थी, मौलवीगंज निवासी फैजल अख्तर।
बलिया
मुराडीह निवासी विनोद कुमार चौबे, गरवार रोड न्यू जेपी नगर के मधुसूदन चक्रवर्ती, सुदीप्ता राय, अचलगढ़ बैरिया के मनीष शेखर तिवारी, सिकंदरपुर के गांव सरदाही निवासी धनंजय कुमार सिंह।
मथुरा
गोविंद बाग वृंदावन गौरांग बृजवासी, औरंगाबाद, खेर निवासी गजवीर सिंह, एचसीएसटी कैंपस रासु फरह निवासी हेमा जोशी, मयूर विहार धौली प्याऊ निवासी श्याम सिंघल, नटवर नगर धौली प्याऊ के पवन हिडोल।
गाजियाबाद
सेक्टर 28, संजय नगर निवासी दीपक सिंह, नाहल, मसूरी निवासी औरंगजेब, नवयुग मार्केट के शिखर सक्सेना व अभय सक्सेना।
प्रतापगढ़
रानीगंज के गांव प्रेमधन पट्टी के राम प्रकाश पांडेय, प्रेमधन पट्टी कंधई के माता प्रसाद पांडेय, जगदीशपुर रहवई के सत्यम मिश्रा, सदर बाजार, पूरे मुस्तफा खान निवासी रफीउल्लाह।
कौशांबी
चायल के चरवा गांव के अमर सिंह यादव और काजू चरवा निवासी प्रवेश कुमार यादव।
फतेहपुर
पीरनपुर के अनुभव गौड़, उत्तरी मोराइन टोला के आसिफ अहमद।
झांसी
झांसी जेल के सामने रहने वाले प्रखर मणि शर्मा, मोठ के गांव बम्हरौली आनंद कुमार।
सहारनपुर
पंजाबी चौक, रामपुर मनिहारान निवासी अंकुर अग्रवाल, आंगनबाड़ी वाली गली, चंदरनगर निवासी दीपक कश्यप।
भदोही
मोंध, पुरानी बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव
मिर्जापुर
कमासीन चिल्ह निवासी रविंद्र कुमार सिंह।
मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना के गांव कल्याणपुर निवासी केएम नाजरीन।
आगरा
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी के संजीव वर्मा ।
नोएडा
हल्दौनी, कुलेसरा के जलालुद्दीन।
हाथरस
चौक सादाबाद के अंकित पाराशर।
हरदोई
चौक, शाहाबाद के शोभित कुमार यादव, पचाकोहरा के विजय प्रताप सिंह।
गोरखपुर
सुमेर सागर निवासी देवेश कुमार।
शाहजहांपुर
महाजन, जलालाबाद निवासी रवि प्रताप सिंह।
लखीमपुर खीरी
मैलानी के कमल किशोर।


