Hot Topics

कानपुर उत्तर भाजपा को तिरंगा चैम्पियनशिप में पहला स्थान

  • कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम, प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान

भारत 19 कानपुर। भाजपा की तिरंगा चैम्पियनशिप में कानपुर उत्तर जिला ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के मुताबिक कानपुर उत्तर को प्रदेश स्तर पर भी चौथा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों और सह-संयोजकों को सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि तिरंगा चैम्पियनशिप में मिली सफलता टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम ने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप कानपुर उत्तर को क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय स्थान मिला। उन्होंने सोशल मीडिया टीम से आगे भी इसी ऊर्जा और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि डिजिटल मंचों पर भाजपा की विचारधारा और संगठन की गतिविधियों को मजबूती के साथ प्रस्तुत करना है।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों और सह-संयोजकों के योगदान की सराहना की और कहा कि संगठनात्मक अभियानों में टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला, आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद, यश जायसवाल, विजय कुमार, निशान तिवारी, प्रशांत पाल, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, राजेश चौहान और विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News