Hot Topics

Tag: भारत19

इलाहाबाद हाईकोर्ट के हुक्का बार संबंधी फैसले का प्रतीकात्मक दृश्य

UP में हुक्का बार हाईकोर्ट को नामंजूर

भारत 19 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेस्तरां और दूसरे प्रतिष्ठानों में हुक्का बार चलाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि Designated Smoking Area (निर्धारित धूम्रपान क्षेत्र) होने के बावजूद वहां ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराना या उसकी सेवा देना कानून के तहत अनुमति योग्य नहीं है। अदालत […]
Read more
DHR की HRD योजना के लिए चयनित एमडी पैथोलॉजी छात्रा डॉ. श्वेता कटियार

मेडिकल रिसर्च में डॉ. श्वेता को मिली नई उड़ान

भारत 19 कानपुर। मेडिकल की पढ़ाई के साथ रिसर्च में आगे बढ़ रहीं डॉ. श्वेता कटियार का चयन भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR) की एचआरडी योजना के तहत वर्ष 2026-27 के एमडी रिसर्च के लिए हुआ है। कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा डॉ. श्वेता को अपनी थीसिस के शोध […]
Read more
शिकागो में IITKarvaan 2026 कार्यक्रम में IIT कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक पेशेवर

IIT कानपुर के कारवां में ग्लोबल बिजनेस पर मंथन

भारत 19 कानपुर। आईआईटी कानपुर की कैंपस की यादें, दुनिया भर में काम करने के अनुभव और भविष्य के कारोबारी अवसर—शिकागो में IITKarvaan 2026 के मंच पर ये तीनों पहलू एक साथ नजर आए। यूनियन लीग क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्र और विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे पेशेवर जुटे। यहां […]
Read more
रंगदारी केस में अदालत में गवाही देते वादी सुरेश पाल

रंगदारी केस में सुरेश पाल बोले, SIT का था दबाव

भारत 19 कानपुर। रंगदारी के चर्चित मामले में मुख्य गवाह और वादी सुरेश पाल की अदालत में हुई जिरह पूरी हो गई। प्रतिपरीक्षा में सुरेश ने ऐसा बयान दिया, जिसने मुकदमे की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए। उसने अदालत में कहा कि अखिलेश दुबे ने उससे कभी रंगदारी […]
Read more
पांच दिवसीय बैंकिंग पर आईबीए की उच्चस्तरीय समिति की बैठक

पांच दिवसीय बैंकिंग पर विमर्श के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति

तीन दिवसीय हड़ताल टलने के बाद आईबीए ने बनाई समिति, बैंक प्रबंधन और बैंक यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल भारत 19 नई दिल्ली। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग पर दो साल से अटकी बातचीत अब फिर आगे बढ़ी है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति गठित की […]
Read more
CSJMU कानपुर में केदारनाथ शोकेस प्रस्तुत करते होटल मैनेजमेंट के छात्र

केदारनाथ से होटल तक, छात्रों ने दिखाया पर्यटन का हुनर

भारत 19 कानपुर। केदारनाथ की प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व को मंच पर उतारना हो या होटल में आने वाले मेहमान से बेहतर तरीके से पेश आना, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यटन दिवस पर दोनों हुनर दिखाए। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ शोकेस से […]
Read more
मलिकपुर में स्वास्थ्य शिविर, 80 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच - मेडिकल मोबाइल वैन से ईसीजी, यूरिन, सीवीसी और नेत्र जांच; बच्चों के पोषण का आकलन, बुजुर्गों को व्यायाम और बचाव के तरीके बताए भारत 19 कानपुर देहात। गांव में ही कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से मलिकपुर के ग्रामीणों को राहत मिली। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और उन्नत भारत अभियान की ओर से मंगलवार को ब्लॉक मैथा के मलिकपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में मेडिकल मोबाइल वैन के जरिए बुजुर्गों, महिलाओं सहित 80 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद ग्रामीणों को बीमारी से बचाव, उपचार और बेहतर जीवनशैली से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। ईसीजी, यूरिन और नेत्र जांच की सुविधा शिविर में सीवीसी, यूरिन जांच, ईसीजी, रक्तचाप और नेत्र परीक्षण के साथ फिजियोथेरेपी और पोषण मूल्यांकन किया गया। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का वजन और लंबाई मापकर उनके पोषण स्तर का आकलन किया गया। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के आधार पर लोगों को सावधानियां बरतने और जीवनशैली में जरूरी बदलाव की सलाह दी गई। शिविर का उद्देश्य गांव में शुरुआती स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने के साथ ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना भी रहा। बुजुर्गों की जांच के साथ व्यायाम की सलाह स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का शारीरिक परीक्षण और रक्तचाप की जांच की गई। उन्हें उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शारीरिक बदलावों और उनसे जुड़ी परेशानियों से बचाव के तरीके बताए गए। फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को नियमित रूप से सक्रिय रहने और उम्र के अनुसार उचित व्यायाम करने की जानकारी दी। जरूरत के अनुसार उपचार संबंधी सुझाव भी दिए गए। बच्चों की आंखें जांचीं, चश्मे की पावर तय शिविर में बच्चों और बुजुर्गों की विशेष नेत्र जांच की गई। निकट और दूर की दृष्टि का परीक्षण करने के साथ जरूरत वाले लोगों के लिए चश्मे की पावर निर्धारित की गई। बच्चों में वर्णान्धता की भी जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का असर आंखों पर भी पड़ सकता है। इसलिए नियमित नेत्र जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया। गांव में पहुंची मोबाइल वैन, जांच के लिए नहीं जाना पड़ा मेडिकल मोबाइल वैन के गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों को कई जरूरी जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी। एक ही स्थान पर अलग-अलग स्वास्थ्य जांच होने से ग्रामीणों का समय और संसाधन बचा। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी रही। स्वास्थ्य टीम ने जांच के साथ लोगों को उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। विश्वविद्यालय की टीम ने संभाली शिविर की जिम्मेदारी शिविर का संचालन संस्थान के निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर की सहायक अध्यापिका सुश्मिता मिश्रा, ग्राम प्रधान सोनी मिश्रा, सहायक अध्यापक डॉ. प्रशांत, डॉ. मनजीत, शिवम, डॉ. मोहित, डॉ. अनुराग मिश्रा और डॉ. स्वाती अग्रवाल का सहयोग रहा।

मलिकपुर में स्वास्थ्य शिविर, 80 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच

भारत 19 कानपुर देहात। गांव में ही कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से मलिकपुर के ग्रामीणों को राहत मिली। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और उन्नत भारत अभियान की ओर से मंगलवार को ब्लॉक मैथा के मलिकपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में मेडिकल […]
Read more

Recent News