Hot Topics

बारिश के बीच डीएम ने चैनपुरवा में बाढ़ तैयारियां परखीं

Bharat 19/ कानपुर। लगातार हो रही बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम चैनपुरवा का निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण और राहत-बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर, संभावित जलभराव और ग्रामीणों के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। ग्राम प्रधान रवि निषाद ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव की स्थिति नहीं बनी है और फिलहाल हालात सामान्य हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा के जलस्तर की स्थिति के साथ नाविकों की उपलब्धता, नावों की स्थिति और संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने और जलस्तर की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान से नीचे है। फिलहाल किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है। हालांकि लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन को पूरी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर बढ़ने या किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत और बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह तथा तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News