Hot Topics

कानपुर में 1281 बूथों पर सुनी गई मन की बात

  • गोविंद नगर में बड़ी स्क्रीन पर हुआ लाइव प्रसारण, युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने भी लिया हिस्सा; भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

भारत 19
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को लेकर रविवार को कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कानपुर उत्तर जिले के 1281 बूथों पर बूथ समितियों के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वहीं गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और छात्रों की भी भागीदारी रही।

प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होते ही बड़ी स्क्रीन के सामने मौजूद कार्यकर्ता और अन्य लोग पूरे समय कार्यक्रम पर ध्यान लगाए रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, आदित्य त्रिवेदी, वीरेंद्र तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित मौजूद रहे।

1281 बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सुना संबोधन

भाजपा कानपुर उत्तर जिले में बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए पहले से तैयारियां की गई थीं। जिले के 1281 बूथों पर बूथ समितियों के सदस्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की गई थीं। अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना।

सीसामऊ में बूथ समिति के साथ सुना कार्यक्रम

‘मन की बात’ के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बूथ समिति की बैठक भी हुई। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई। शक्ति केंद्र संयोजक संतोष सिंह, बूथ अध्यक्ष विजय दूबे समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कौशलपुरी में भी कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी के बूथ संख्या 223 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। इस दौरान बूथ समिति से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के मुताबिक बूथ स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News