Hot Topics

CNG Price Today: कानपुर में ₹3.89 बढ़े दाम

  • 29 अगस्त से IGL की CNG ₹98.31 किलो हुई, CUGL की दर ₹100; दिल्ली में ₹86.98, नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में भी बढ़े दाम

भारत 19 कानपुर। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शनिवार सुबह छह बजे से अपने नेटवर्क वाले शहरों में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ा दी। कानपुर में IGL की CNG अब ₹98.31 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले यहां IGL की CNG ₹94.42 प्रति किलो थी। कानपुर में CNG की कीमत कंपनी के अनुसार अलग है। CUGL की CNG की कीमत ₹100 प्रति किलो है, उसके द्वारा 25 जुलाई 2026 को दाम बढ़ाए गए थे। IGL के द्वारा दाम बढ़ाने के बाद भी CUGL की कीमत से ₹1.69 प्रति किलो कम है।

दिल्ली में CNG की कीमत ₹86.98 प्रति किलो हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में ₹95.59, गुरुग्राम में ₹92.01 तथा मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में ₹95.47 प्रति किलो की नई दर लागू हुई है। महोबा, बांदा और चित्रकूट में CNG ₹93.31 तथा अजमेर, पाली और राजसमंद में ₹96.33 प्रति किलो हो गई है। IGL के अनुसार अंतरराष्ट्रीय LNG की कीमतों और इनपुट गैस की लागत में बढ़ोतरी के कारण CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण LNG कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि CNG की मांग बढ़ने के साथ इसकी आपूर्ति में आयातित स्पॉट LNG की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमत बढ़ने से इस गैस की लागत में भी वृद्धि हुई है।

यूरोप में गैस भंडारण की मांग बढ़ी


IGL के मुताबिक यूरोप सर्दियों से पहले प्राकृतिक गैस का भंडार बढ़ा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय LNG बाजार में मांग बढ़ी है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार फरवरी के अंत से 27 अगस्त के बीच यूरोप का TTF गैस बेंचमार्क करीब 105 प्रतिशत और एशिया का JKM LNG बेंचमार्क करीब 113 प्रतिशत बढ़ा।

इस साल पांचवीं बार बढ़ी IGL की CNG

29 अगस्त की बढ़ोतरी के बाद IGL नेटवर्क में इस साल CNG की कीमत पांचवीं बार बढ़ी है। कंपनी ने मई में चार चरणों में कुल छह रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। कानपुर में CNG की नई दर से CNG ऑटो, टैक्सी, कैब और निजी वाहनों के ईंधन खर्च में प्रति किलो 3.89 रुपये की वृद्धि होगी। CUGL के ग्राहकों के लिए 25 जुलाई से लागू ₹100 प्रति किलो की दर में 29 अगस्त की IGL वाली बढ़ोतरी शामिल नहीं है।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News