Hot Topics

सीएसजेएमयू में 30 शिक्षकों का प्रमोशन, कार्य परिषद की मुहर

– 15 शिक्षक बने प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और 12 को मिली वेतनवृद्धि

भारत 19 कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 30 शिक्षकों के प्रमोशन पर कार्य परिषद की बैठक में मुहर लगा दी गई। शिक्षकों को करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा 12 शिक्षकों की वेतनवृद्धि को भी बैठक में हरी झंडी दे दी गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में 15 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दी गई।

पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के डा. आलोक कुमार, डॉ. दीपक कुमार वर्मा और डा. संदेश गुप्ता तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग से डा. पुष्पा ममोरिया शामिल हैं। फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग से डा. निशा शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डा. रामेन्द्र सिंह निरंजन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से डा. विशाल अवस्थी, केमिकल इंजीनियरिंग से डा. अभिषेक कुमार चंद्रा, डा. अरुण कुमार गुप्ता और डा. प्रवीण भाई पटेल को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिली है। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज से डा. अंजू दीक्षित (भौतिक विज्ञान) और डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह (रसायन विज्ञान) के अलावा स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज से डॉ. प्रवीन कटियार और डा. मनीष रस्तोगी तथा फिजियोथेरेपी विभाग से डा. दिग्विजय शर्मा की पदोन्नति पर भी कार्य परिषद ने अपनी मुहर लगा दी।

तीन शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति

कार्य परिषद की बैठक में तीन शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दी गई। इनमें कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग से डॉ. ममता तिवारी, मैटेरियल साइंस एंड मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. विजय कुमार कश्यप और फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग से डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता शामिल हैं।

12 शिक्षकों के वेतन स्तर में वृद्धि को मंजूरी

कार्य परिषद की बैठक में 12 शिक्षकों को वेतन स्तर में वृद्धि कर प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इनमें ओमकार अग्रहरि, अमित विरमानी, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, ए. राजेंद्रन, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. प्रतिमा कटियार, डॉ. कल्पना कुशवाहा, डॉ. भूमिका यादव, नेहा शुक्ला, चंद्रशेखर और डॉ. पारुल अवस्थी शामिल हैं।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News