Hot Topics

संजय भदौरिया बने यूपी सीमेंट डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष

  • जितेंद्र गुप्ता महामंत्री और आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए; 22 अगस्त को कानपुर के मर्चेंट चैंबर सभागार में प्रांतीय अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर से सीमेंट कारोबारी जुटेंगे

Bharat 19/ कानपुर। उत्तर प्रदेश के सीमेंट कारोबारियों के संगठन उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन को नई प्रांतीय टीम मिल गई है। संजय सिंह भदौरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री और आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 22 अगस्त को कानपुर के मर्चेंट चैंबर सभागार में होगा।

एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश भर से सीमेंट कारोबारी, सीमेंट कंपनियों के अधिकारी, क्लीयरिंग एंड फॉरवर्डिंग एजेंट, सेल्स प्रमोटर और ट्रांसपोर्टर शामिल होंगे। आयोजन को सीमेंट व्यापारियों के आंदोलन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। एसोसिएशन के मुताबिक 22 अगस्त का अधिवेशन  नई प्रांतीय टीम के शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा। सीमेंट व्यापारियों के आंदोलन के दो दशक पूरे होने के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन के अगले चरण की दिशा तय करने का मंच भी बनेगा। कारोबार से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी। सीमेंट कारोबार से जुड़े मुद्दों के साथ सामाजिक और संगठनात्मक एजेंडे पर भी चर्चा होगी। 

सत्ता भोजन कराने को शुरू होगी मजदूर कैंटीन

प्रांतीय अधिवेशन में छोटे उपभोक्ताओं को नॉन-ट्रेड सीमेंट के आधार पर किफायती दर पर सीमेंट उपलब्ध कराने के विकल्प पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को सक्रिय करने और सदस्य संख्या को मौजूदा स्तर से चार गुना तक बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को भी अपने एजेंडे में शामिल किया है। इस वर्ष प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर भी अधिवेशन में विचार किया जाएगा। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मजदूर कैंटीन संचालित करने की योजना पर भी मंथन होगा।

नई प्रांतीय टीम लेगी पद की शपथ

समारोह में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही संगठन के संस्थापक और निवर्तमान अध्यक्ष निखिलेश दुबे, निवर्तमान महामंत्री नवीन डारोलिया और कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता को विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को सिविल लाइंस में हुई आयोजन समिति की बैठक में की गई।

शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी होंगी सम्मानित

समारोह में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी को भी सम्मानित किया जाएगा। संगठन की ओर से इसे शहादत को सम्मान देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। आयोजन समिति की बैठक में ज्ञानेश मिश्रा, दीपेंद्र गुप्ता, सिमरजीत सिंह, वैभव बंसल, सचिन अग्रवाल, रतन पटौदिया, संजय द्विवेदी, ऋषभ गुप्ता, अजय यादव, हर्ष बंसल, शोभित शुक्ला और विनय जायसवाल मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News