Hot Topics

UP के कारोबारियों के लिए बड़ी खबर, Flipkart और CM योगी की बैठक हुई

  • सीएम योगी से मिले फ्लिपकार्ट के सीईओ, MSME और ODOP उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने पर चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिजिटल कॉमर्स के विस्तार को लेकर फ्लिपकार्ट ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के अनुसार, राज्य के 8.5 लाख से अधिक सेलर्स फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं और करीब 7 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर डिजिटल कॉमर्स, MSME विकास, ODOP उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक MSME, ODOP और GI उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। फ्लिपकार्ट ने कहा कि तकनीक और ई-कॉमर्स के माध्यम से राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, बनारसी सिल्क, लखनऊ चिकनकारी, मुरादाबाद ब्रासवेयर और गोरखपुर टेराकोटा जैसे पारंपरिक उत्पादों को ऑनलाइन बाजार मिल रहा है। फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के तहत भी कारीगरों और छोटे कारोबारियों की डिजिटल भागीदारी बढ़ रही है।

फ्लिपकार्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था, उद्यमिता और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

कॉमर्स से आर्थिक बदलाव तक

  • 8.5 लाख+ उत्तर प्रदेश के सेलर्स फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म से जुड़े
  • 7 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करने का दावा
  • ODOP और GI उत्पादों को मिल रहा देशभर में डिजिटल बाजार
  • बनारसी सिल्क, चिकनकारी, ब्रासवेयर और टेराकोटा जैसे उत्पादों को ऑनलाइन पहचान
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MSME और कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर दिया जोर
Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News