Bharat19/ कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से मंगलवार को श्रद्धानंद प्रखंड स्थित गुरु नारायण खत्री विद्या मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए नई पीढ़ी को उसके कारणों और परिणामों से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बावजूद समाज अलग-अलग रूपों में गुलामी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। आने वाली पीढ़ियों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए परिवार और समाज दोनों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि विभाजन की घटनाओं और उसकी पीड़ा को याद रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सबक ले सकें। अखंड भारत का संकल्प केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज को अपनी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजक वैशाली, विद्यालय के प्रधानाचार्य एमडी द्विवेदी, जिला संयोजक मोहित सहित आशीष, अर्चना, कालीचरण, गौरव झा, पीयूष, विकास रोहतगी, माधव, नकुल, विशाल गौड़, सचिन और राजकुमार आदि मौजूद रहे।


