Hot Topics

ऑनलाइन बाजार की बढ़ती मार, छोटे व्यापारियों ने मांगा कानून

  • मुकुंद मिश्रा बोले, ऑनलाइन शॉपिंग से घट रहा छोटे और फुटकर कारोबारियों का व्यापार, मंडी की टैगिंग व्यवस्था से परेशानी दूर करने की भी उठी मांग

भारत 19

कानपुर। ऑनलाइन बाजार के बढ़ते दबदबे ने छोटे और फुटकर व्यापारियों के सामने कारोबार बचाने की चुनौती खड़ी कर दी है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लगातार विस्तार से स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहे असर के बीच अब व्यापारियों ने इसके लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था की मांग उठाई है। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर जिला के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने ऑनलाइन कारोबार को प्रभावी कानून के दायरे में लाने की जरूरत बताई।

मुकुंद मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे और फुटकर व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए ऑनलाइन व्यापार के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने मंडी व्यवस्था में लागू टैगिंग प्रणाली को लेकर भी व्यापारियों की परेशानी सामने रखी। उन्होंने कहा कि टैगिंग व्यवस्था के कारण छोटे व्यापारी परेशान हैं और इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

व्यापारियों की समस्याएं केंद्र तक पहुंचाने का भरोसा

सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट्स चैंबर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि कानपुर संगठन से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी सुनील पांडेय को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य नामित किया गया है। समारोह में नई जिला कार्यकारिणी के चेयरमैन मणिकांत जैन, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।

श्याम बिहारी मिश्रा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

शपथ ग्रहण के बाद जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने व्यापारिक आंदोलनों को नई दिशा देने वाले स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, योगदान और व्यापारी समाज के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा देगी। सदन ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। विधायक नीलिमा कटियार और अमिताभ बाजपेई ने कहा कि व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, संवर्धन और समृद्धि के लिए जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

छह लोगों को मिला ‘कानपुर रत्न’ सम्मान

समारोह में नरेंद्र शर्मा, डॉ. उमेश पालीवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता ‘गोल्डी’, संजीव पाठक और नजम हमराज को ‘कानपुर रत्न’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अजीत पाल रहे। संचालन जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने किया और संयोजक मुकेश भाटिया रहे। इस मौके पर विजय पंडित, रामेश्वर गुप्ता, रामकिशोर मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, निर्मल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश जायसवाल, संत मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, राहुल दीक्षित, रामजी शुक्ला, कामिल अंसारी, अमित दोसर, अंकित मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक तिवारी, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे, संतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता, विराट गुप्ता, सक्षम गुप्ता, देवनाथ मिश्रा और अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News