Hot Topics

1.84 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक पनकी हनुमान मंदिर

भारत 19 न्यूज
कानपुर।
शहर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में शामिल पनकी हनुमान मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण पर पर्यटन विभाग 1.84 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रस्तावित कार्यों से मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ इसे धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी विकसित करने की तैयारी है।


परियोजना का शुक्रवार को मंदिर परिसर में पूजन और शिलान्यास के साथ शुभारंभ किया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने पूजन किया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी और मंदिर के महंत कृष्णदास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परियोजना के तहत मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़ी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। पनकी हनुमान मंदिर लंबे समय से शहर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर का विकास होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। शिलान्यास कार्यक्रम में उपेंद्र शुक्ला, सतेंद्र नाथ पांडेय, विजय पटेल, अजय राय, दीपक शुक्ला, ललित उपाध्याय, चंद्रमणि चौबे, विजय मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, संतोष सिंह, मनीष बाजपेयी, अरुण दुबे, राम पाल और आशीष बाजपेयी मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News