Hot Topics

तिरंगे के रंग में रंगेगा कानपुर, दिखेगी देशभक्ति की झलक


 हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कई कार्यक्रम, आईटीबीपी बैंड, तिरंगा कॉन्सर्ट और मेले से बढ़ेगा उत्साह


कानपुर। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर शहर पूरी तरह से देशभक्ति में डूबा दिखेगा। जिला प्रशासन ने शहर के हर बाजार और चौराहे को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी की है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए कानपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों का सक्रिय सहयोग मांगा है।
अभियान की तैयारी के लिए सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई में जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाए। सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, अस्पतालों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा आधारित प्रकाश सज्जा हो। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली, कलाकृतियां और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं और अन्य रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी।


आईटीबीपी बैंड और तिरंगा कॉन्सर्ट से बढ़ेगा उत्साह

प्रशासन की ओर से अभियान के दौरान कई विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। चिन्हित स्थलों पर आईटीबीपी का बैंड प्रस्तुति देगा। फूलबाग और बिठूर में तिरंगा कॉन्सर्ट तथा मोतीझील में तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा रैलियों में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तिरंगा रैली की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से होगी।

14 अगस्त को याद की जाएगी विभाजन विभीषिका


शासन के निर्देशों के अनुसार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसके जरिए नई पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, बीएसए हरिओम सिंह, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान: ध्वज संहिता का रखें विशेष ध्यान

  • राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा सम्मान के साथ फहराएं और ध्वज संहिता का पालन करें।
  • ध्वज फहराते समय केसरिया पट्टी हमेशा ऊपर होनी चाहिए।
  • सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सम्मानपूर्वक उतारा जाए।
  • 9 से 17 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए ध्वज अभियान के बाद सुरक्षित तरीके से रखें।
  • राष्ट्रीय ध्वज को कभी फेंकें नहीं और न ही क्षतिग्रस्त ध्वज लगाएं।
  • फटा, कटा या आधा झुका हुआ राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जाना चाहिए।
  • विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात में भी फहराया जा सकता है।
Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News