Hot Topics

कानपुर चौक सराफा कमेटी चुनाव में प्रमोद वर्मा अध्यक्ष

  • अश्विनी वर्मा बने महामंत्री; 162 मतदाता थे प्रत्याशी, 17 चुने गए सदस्य

भारत 19
कानपुर
। कानपुर के चौक सराफा बाजार में कमेटी चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमोद वर्मा को अध्यक्ष और अश्विनी वर्मा को महामंत्री चुना गया है। पिछले सप्ताह 162 सदस्यों के बीच हुए मतदान में सबसे अधिक वोट पाने वाले 17 सदस्य निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को इन्हीं सदस्यों ने बैठक कर अपने बीच से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का गठन किया।
चुनाव में कार्तिकेय शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया। कपिल वर्मा और सुमित अग्रवाल उपाध्यक्ष बने, जबकि अखिल गुप्ता और शशांक वर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी मिली। पवन कुमार अग्रवाल को प्रवक्ता, अरुण वर्मा को ऑडिटर और कैलाश नाथ अग्रवाल को सरपंच चुना गया। प्रतीक अग्रवाल, राज नारायण गुप्ता, अनुज अग्रवाल और मुकेश कुमार वर्मा को पंच बनाया गया है।

चौक सराफा कमेटी चुनाव की अनोखी प्रक्रिया

चौक सराफा कमेटी के चुनाव की सबसे खास बात इसकी अलग चुनाव प्रणाली है। यहां मतदाता और प्रत्याशी अलग-अलग नहीं होते। कमेटी का हर सदस्य मतदान के साथ ही स्वतः प्रत्याशी भी होता है, इसलिए चुनाव लड़ने के लिए अलग से नामांकन दाखिल नहीं करना पड़ता। इस बार कुल 162 सदस्य प्रत्याशी थे। सभी के नाम मतपत्र पर शामिल होने के कारण बड़ा मतपत्र छपवाना पड़ा। मतदान में 157 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद सबसे अधिक वोट पाने वाले 17 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।

17 सदस्यों ने चुनी नई कार्यकारिणी

पहले चरण में चुने गए 17 सदस्यों ने मंगलवार को बैठक कर अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया। इसके साथ ही चौक सराफा कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। चौक सराफा बाजार में यह चुनाव प्रक्रिया इसलिए भी अलग है कि यहां सदस्य पहले अपने बीच से प्रतिनिधि चुनते हैं और फिर निर्वाचित सदस्य कमेटी की कमान संभालने वाली नई कार्यकारिणी का गठन करते हैं। प्रमोद वर्मा के अध्यक्ष और अश्विनी वर्मा के महामंत्री चुने जाने के साथ कमेटी को नई टीम मिल गई है।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News