Hot Topics

वाराणसी-वड़नगर बाइक यात्रा के लिए 42 भाजयुमो कार्यकर्ता रवाना

  • कानपुर सेंट्रल से वंदे भारत से वाराणसी गए कार्यकर्ता; 17 सितंबर से शुरू होगी ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ यात्रा, सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश देने का कार्यक्रम

भारत 19
कानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि तक की सेवा, समर्पण और संकल्प’ बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 42 कार्यकर्ता बुधवार को वाराणसी रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता कानपुर सेंट्रल स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी गए। वाराणसी पहुंचने के बाद वे गुरुवार से शुरू होने वाली बाइक यात्रा में शामिल होंगे।

वाराणसी से वड़नगर तक जाएगा कानपुर का दल

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि यात्रा वाराणसी से गुजरात के वड़नगर तक जाएगी। वड़नगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली है, जबकि वाराणसी को उनकी कर्मभूमि के रूप में जोड़ा गया है। यात्रा विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। व्यापक कार्यक्रम के तहत वाराणसी और वड़नगर से यात्राएं 17 सितंबर को शुरू होकर 7 अक्टूबर को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित हैं। सुनील साहू के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा आयोजित की जा रही है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य युवाओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संपर्क कार्यक्रमों के जरिए सेवा और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कानपुर सेंट्रल पर पदाधिकारियों ने किया रवाना

कार्यकर्ताओं को रवाना करने के लिए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को रवाना किया। यात्रा में शिव सिंह, रजत मिश्रा, रोहित कुशवाहा, नीरज दीक्षित, अनुराग राजपूत, सन्नी यादव, मुकेश कुमार, मुदित मिश्रा, गोविंद वर्मा, दिव्यांश सिंह और रवि गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस मौके पर खेमराज शर्मा, सचिन शुक्ला, शिखा मिश्रा, उज्ज्वल सिंह, उज्जवल जायसवाल, सुकर्ण चंदेल, प्रवीण शुक्ला, अनिक सोनकर, गोपाल दोसर और मंजू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News