Hot Topics

कानपुर में आधी रात बाद सड़क निर्माण देखने पहुंचे सांसद

  • दीप टॉकीज चौराहे से गौशाला रोड तक सीएम ग्रिड के काम का लिया जायजा; अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

भारत 19/ कानपुर। कानपुर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए सांसद रमेश अवस्थी आधी रात के बाद अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएम ग्रिड (CM Grid) परियोजना के तहत दीप टॉकीज चौराहे से गौशाला रोड तक बन रही सड़क का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण की प्रगति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की जानकारी ली।

मानकों के मुताबिक काम पूरा करने के निर्देश

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में लापरवाही के कारण सड़क जल्द उखड़ने या गड्ढे होने जैसी समस्याएं सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने काम में तेजी लाने पर भी जोर दिया, ताकि लोगों को जल्द बेहतर सड़क की सुविधा मिल सके।

बेहतर सड़कें उपलब्ध कराना प्राथमिकता

रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर में बेहतर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विकास कार्यों की नियमित निगरानी से ही जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार समय से पूरा कराने को कहा, ताकि लोगों को गड्ढों से राहत मिले और मजबूत सड़कें उपलब्ध हो सकें।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News