- वर्षा सिंहानिया उपाध्यक्ष चुनी गईं, अभिषेक सिंहानिया बने संरक्षक; 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
भारत 19
कानपुर। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की 94वीं वार्षिक आम सभा में मयंक खन्ना को वर्ष 2026-27 के लिए चैंबर का अध्यक्ष चुना गया। वर्षा सिंहानिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आम सभा में 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जबकि अभिषेक सिंहानिया को सर्वसम्मति से चैंबर का संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक खन्ना ने कहा कि वह चैंबर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन, अनुभव और योगदान ने दशकों से संस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्षों का मार्गदर्शन आगे भी चैंबर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
अभिषेक सिंहानिया बने चैंबर के संरक्षक
आम सभा में सदस्यों ने सर्वसम्मति से अभिषेक सिंहानिया को चैंबर का संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को भी दोबारा शुरू किया गया। वेबसाइट का री-लॉन्च अभिषेक सिंहानिया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक खन्ना ने किया।
15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
नई कार्यकारिणी में अजय कुमार सराओगी, आकाश गोयनका, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुराग लोहिया, आशीष सिंह चौहान, डॉ. जेएन गुप्ता, पार्थो प्रतिम कर, प्रेम मनोहर गुप्ता, आरके अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संदीप गुप्ता, तरुण गर्ग, श्याम मेहरोत्रा, सुशील शर्मा और विजय कुमार पांडेय को शामिल किया गया है।
आम सभा का संचालन सुशील शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय पांडेय ने किया। इस दौरान अतुल कनोडिया, मुकुल टंडन, बीके लाहोटी, डॉ. अवध दुबे, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, ईश्वर सिंह वर्मा, गीता गुप्ता, टीकम चंद सेठिया, शिवांश मेहरा, डॉ. राजेश मेहरा, विश्व नाथ गुप्ता, उमेश पांडेय, सुभाष गंगवार और योगेश दुबे समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


