Hot Topics

युवा ही विकसित भारत की रीढ़ : असीम अरुण

  • कन्नौज के नेरा में युवा संवाद कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री ने युवाओं से प्रतिभा और ऊर्जा देश-समाज की प्रगति में लगाने की अपील की, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप पर सरकार के फोकस की जानकारी दी

भारत 19
कन्नौज।
प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश की युवा शक्ति ही ‘विकसित भारत’ की असली रीढ़ है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का इस्तेमाल समाज के उत्थान और देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।

यह बात उन्होंने कन्नौज के ग्राम नेरा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री असीम अरुण ने की। ंउन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के नए अवसर और स्वावलंबन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि अपनी क्षमता के आधार पर नए अवसर पैदा करने वाला बनाना भी है। बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीकी दौर में युवाओं के लिए शिक्षा के साथ कौशल विकास को जरूरी बताते हुए बोले कि इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से युवाओं को विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

डिजिटल तकनीक और स्टार्टअप से नए अवसर

राज्य मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक, कौशल विकास योजनाओं और स्टार्टअप नीतियों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नए मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं के सामने रोजगार और उद्यमिता के पारंपरिक विकल्पों के अलावा नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने और रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने की अपील की।

विकास में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवा संवाद कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने युवाओं को देश के भविष्य के साथ-साथ वर्तमान विकास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग बताया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और रोजगार के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझने तथा अपने आसपास के लोगों और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं से आत्मनिर्भर बनने, उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News