Hot Topics

साद की तूफानी पारी,सुपर किंग्स ने रेंजर्स को किया ढेर, उद्घाटन दिन तीन मुकाबले खेले गए

कानपुर। आज़मी शज़र और रागिब शकील द्वारा आयोजित शम्सी समर कप डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। टूर्नामेंट में कुल 15 लीग मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें 10 नाईट और 5 डे-नाईट मैच शामिल हैं। उद्घाटन दिन तीन मुकाबले खेले गए,जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।जेएमडी ग्राउंड पर खेले गए उद्घाटन डे-नाईट मुकाबले में शम्सी फालकन्स और शम्सी टैटनस आमने-सामने रहे। फालकन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अफ्फान की शानदार गेंदबाजी के सामने टैटनस की टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। जवाब में फराज़ की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत फालकन्स ने 10.3 ओवर में 104 रन बनाकर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शाद हसन को 41 रन और एक विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे नाईट मैच में शम्सी सुपर किंग्स ने शम्सी रेंजर्स को 68 रन से हराया। सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में रेंजर्स की टीम 17.5 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। 77 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले शाद को मैन ऑफ द मैच मिला।पार्थ ग्राउंड पर खेले गए तीसरे नाईट मुकाबले में शम्सी पैराडाइस ने शम्सी पावर हिटर्स को 29 रन से पराजित किया। पैराडाइस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर हिटर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। 24 रन और तीन विकेट लेने वाले सरफराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह जानकारी साहिल रहमान द्वारा दी गई।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News