Hot Topics

विहिप स्थापना दिवस पर कानपुर में दिखी हिंदू एकजुटता

  • प्रभात फेरी में शामिल हुए कार्यकर्ता, चैतन्य नगर समारोह में संगठन विस्तार और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर

BHARAT 19 कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 62वें स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। चैतन्य नगर में आयोजित समारोह में संगठन को मजबूत करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली प्रभात फेरी

प्रभात फेरी की शुरुआत सोमदत्त प्लाजा से हुई। कार्यकर्ता बुक मार्केट, सद्भावना चौकी, चंद्रेश्वर हाता, नई सड़क, मसाले वाली गली, मिश्री बाजार, मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, अस्पताल रोड होते हुए जय हिंद अखाड़ा, बंदूकेश्वर मंदिर और चौबेगोला पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। चैतन्य नगर ब्लॉक में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विहिप के लखनऊ क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति बनता है। उन्होंने सांस्कृतिक जड़ों और मूल्यों को मजबूत करने के साथ संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही।

अशोक सिंघल की जन्मशती वर्ष में आयोजन

विहिप की ओर से इस वर्ष के कार्यक्रम पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशती वर्ष के आयोजनों से भी जोड़े गए हैं। कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। समापन अवसर पर पनकी धाम के महंत जितेंद्र दास ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में संत आशुतोष गिरि, मनोज वाल्मीकि, मंजू सक्सेना, नरेश माहेश्वरी और प्रदीप सक्सेना समेत विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News