Hot Topics

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! 23 से 28 मई तक लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं बैंक शाखाएं

जरूरी खबर – यदि आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India यानी SBI में है और आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे तुरंत पूरा कर लें। वजह यह है कि 23 मई से 28 मई 2026 तक देशभर में SBI की शाखाओं का कामकाज लगातार प्रभावित हो सकता है। छुट्टियों, प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद के चलते बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 24 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 25 और 26 मई को All India State Bank of India Staff Federation ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार छह दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम ग्राहकों पर पड़ सकता है। बैंक शाखाओं में नकदी जमा और निकासी, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और अन्य क्लेरिकल काम ठप पड़ सकते हैं। चूंकि यह हड़ताल वर्कमेन कैटेगरी यानी क्लर्क और सहयोगी स्टाफ द्वारा बुलाई गई है, इसलिए पब्लिक डीलिंग से जुड़े कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

फेडरेशन ने कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन घोषित किया है। इनमें खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, पर्याप्त सशस्त्र गार्डों की नियुक्ति, कर्मचारियों को NPS में पेंशन फंड मैनेजर चुनने की स्वतंत्रता, आउटसोर्सिंग पर रोक और सभी शाखाओं में पर्याप्त स्टाफ की मांग शामिल है। इसके अलावा वेतन और सुविधाओं में समानता, करियर प्रोग्रेशन स्कीम में सुधार, रिटायर्ड कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ, मेडिकल स्कीम को सरल बनाने और HRMS सिस्टम की तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग भी उठाई गई है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि कर्मचारियों पर जबरन इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड बेचने का दबाव बनाया जाता है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। अब बैंक ग्राहकों की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार और बैंक प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेते हैं और क्या यह प्रस्तावित हड़ताल टल पाएगी या नहीं।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News