रिपोर्ट, भारत 19 न्यूजः KANPUR/ भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में उत्तर प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा व्यापारी पहुंचे, इसके लिए शनिवार को भाजपा सांसद व कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने मर्चेंट् चैंबर में व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही कैट की उत्तर प्रदेश और कानपुर इकाई का गठन भी हुआ।
मर्चेंट्स चैंबर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला अभियान है। यह देश के व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला एवं युवा उद्यमियों को साझा मंच बनेगा। यहां वे अपने उत्पादों, सेवाओं एवं नवाचारों का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें देश-विदेश के व्यापारी, खरीदार, निवेशक एवं नीति-निर्माता भाग लेंगे।
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे इस आयोजन में भाग लें। यह महोत्सव कैट और इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर देश की औद्योगिक एवं व्यापारिक शक्ति का केंद्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कानपुर की सक्रिय भागीदारी इस महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पंकज अरोड़ा ने कहा कि महोत्सव में विशेष प्रदर्शनी जोन, खरीदार-विक्रेता बैठकें, निवेश एवं निर्यात के अवसर मिलेंगे।
बैठक में कैट उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें सागर केसरवानी प्रदेश मीडिया संयोजक, अशोक बाजपेई को प्रदेश महामंत्री, मणींद्र सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष, अजय तिवारी को संगठन मंत्री तथा डा. ओम प्रकाश निगम को सचिव बनाया गया।
कानपुर महानगर इकाई में संजय मेहरोत्रा को चेयरमैन, राजेश सैनी को अध्यक्ष, अंकुश यादव को महामंत्री तथा सचिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में अशोक बाजपेई, योगेश गुप्ता, महेश पारसवानी, पवन दुबे, डा. ओम प्रकाश गुप्ता, श्याम शुक्ला, सुमित अग्रवाल, शिव सोनी, अयूब खान, दुर्गा केसरवानी, अजीत ओमर, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।


