Hot Topics

कानपुर के 59वें डीएम बने महेंद्र सिंह तंवर

  • कार्यभार संभालते ही कलेक्ट्रेट का निरीक्षण; जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बताया प्राथमिकता

भारत 19
कानपुर।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया और विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति देखी।

मीडिया से बातचीत में नवागत डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अ

प्रशासनिक अनुभव के साथ संभाली कानपुर की कमान

महेंद्र सिंह तंवर इससे पहले संतकबीरनगर और कुशीनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और शाहजहांपुर के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। एटा और बहराइच में भी उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर

डीएम ने कहा कि कानपुर की जरूरतों के अनुसार विकास और जनसुविधाओं को प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, आईएएस संदीप कुमार, एडीएम सिटी सौरभ सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News