Hot Topics

कुलपति विनय पाठक के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट

  • CSJMU कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की फोटो और नाम से भेजी जा रहीं फ्रेंड-फॉलो रिक्वेस्ट; शिक्षक, छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स से संदिग्ध अकाउंट से दूरी बनाने की अपील

भारत 19
कानपुर
। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की पहचान अब साइबर ठगों के निशाने पर है। उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड और फॉलो रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। मामला सामने आने के बाद कुलपति ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क रहने की अपील की है।

नाम और फोटो देखकर रिक्वेस्ट स्वीकार न करें

प्रो. पाठक ने लोगों से कहा है कि उनके नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध फेसबुक रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। फर्जी अकाउंट से बातचीत के दौरान व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से भी बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से मिलने वाली किसी सूचना या संदेश की पुष्टि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ही की जानी चाहिए। कुलपति का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @profvinaypathak है। किसी अन्य अकाउंट से उनके नाम पर आने वाली रिक्वेस्ट या संदेश को वास्तविक मानने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

फर्जी अकाउंट दिखे तो तुरंत करें रिपोर्ट

प्रो. पाठक ने अपील की है कि उनके नाम या पहचान का इस्तेमाल करने वाला कोई संदिग्ध अकाउंट दिखाई दे तो उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बजाय तत्काल संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें। उन्होंने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है, ताकि फर्जी पहचान के जरिए किसी तरह की साइबर ठगी या व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग की आशंका को रोका जा सके। खासकर शिक्षक, छात्र और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को ऐसी रिक्वेस्ट पर प्रतिक्रिया देने से पहले आधिकारिक अकाउंट से पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News