Hot Topics

UPUMS में अब GeM पोर्टल से होगी 100% खरीदारी, मेडिकल उपकरणों की खरीद बनेगी पूरी तरह डिजिटल

  • सैफई में चिकित्सकों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया और एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में अब मेडिकल उपकरणों सहित सभी विभागों की छोटी-बड़ी खरीदारी पूरी तरह गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी विभागों को GeM पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही खरीद करनी होगी।

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह, कुलपति उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को GeM पोर्टल की कार्यप्रणाली और सरकारी खरीद से जुड़े नियमों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक बदलाव से बचा जाए और सभी विभाग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खरीद करें।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि GeM पोर्टल के जरिए सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है। सभी लेनदेन डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होते हैं और विभिन्न विक्रेताओं की कीमतों की तुलना आसानी से की जा सकती है। इससे बिना कागजी कार्रवाई के कम समय में सामान और सेवाओं की खरीद संभव होती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि GeM पोर्टल विक्रेताओं के लिए भी लाभदायक है। पंजीकरण निशुल्क होने के साथ उन्हें देशभर के सरकारी विभागों और संस्थानों तक सीधे पहुंच मिलती है। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमियों को भी सरकारी खरीद में भागीदारी का बेहतर अवसर मिलता है।

प्रशिक्षण सत्र में कुलसचिव दीपक वर्मा, डीन डॉ. आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह सहित चिकित्सक, कर्मचारी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News