Hot Topics

जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी भारतीय रक्षक पार्टी : राष्ट्रीय अध्यक्ष

कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी की संगठनात्मक बैठक जवाहर नगर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नए सदस्यों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, जनहित और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। संगठन के विस्तार,नए क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और आम जनता तक पहुंच मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष पंडित
गौरव शास्त्री ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत बनाते हुए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महासचिव अमित शुक्ला,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ कानपुर जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी एवं कार्यकर्ता शिवम राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News