- कानपुर के दो DCP समेत पांच अधिकारी बाहर, दो नए अफसरों की तैनाती; प्रदेश के कई जिलों और कमिश्नरेट में भी फेरबदल
भारत 19
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। फेरबदल में कानपुर कमिश्नरेट भी प्रभावित हुआ है। डीसीपी कानपुर नगर श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और डीसीपी रविन्द्र कुमार को डीसीपी आगरा भेजा गया है। इनके अलावा एसीपी कानपुर नगर सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी, संभल, डीसीपी/एडीसीपी कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय, लखनऊ और डीसीपी/एडीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इटावा से अभय नाथ त्रिपाठी और झांसी से अरीबा नोमान को कानपुर नगर में नई तैनाती मिली है।
तबादला सूची में चारू निगम को एसपी यूपी-112, लखनऊ से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है। प्रमोद कुमार को डीसीपी वाराणसी से एसपी साइबर मुख्यालय, लखनऊ, रवि शंकर निम को डीसीपी गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर और अतुल शर्मा-II को डीसीपी आगरा से एसपी अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
सोनम कुमार को डीसीपी आगरा से डीसीपी प्रयागराज, नीरज कुमार पाण्डेय को डीसीपी प्रयागराज से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज और ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ से एसपी सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। मो. इरफान अंसारी को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से एसपी सीआईडी उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है। साद मिया खां को डीसीपी गौतमबुद्धनगर से डीसीपी आगरा और सैय्यद अली अब्बास को डीसीपी आगरा से डीसीपी गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रुति श्रीवास्तव को एडीसीपी वाराणसी से एडीसीपी प्रयागराज, विक्रम दहिया को एएसपी पीलीभीत से एएसपी चंदौली, आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी जौनपुर से एसपी सिटी उन्नाव और राजेश गुनावत को एएसपी फिरोजाबाद से एडीसीपी वाराणसी भेजा गया है। अनन्त चन्द्रशेखर को एएसपी चंदौली से एसपी सिटी जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है।
देवेश चतुर्वेदी को एएसपी अयोध्या से एएसपी पश्चिमी अंबेडकरनगर और विवेक तिवारी को एएसपी खीरी से एएसपी उत्तरी बाराबंकी बनाया गया है। मनोज कुमार यादव को एएसपी सहारनपुर से एडीसीपी आगरा, रिजुल को एएसपी प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से एडीसीपी गाजियाबाद और गौतम राय को एएसपी बिजनौर से एएसपी ग्रामीण बिजनौर भेजा गया है। मेविस टॉक को एएसपी बांदा से एएसपी सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को एसपी/एएसपी सीआईडी/यूपीएसआईएफएस, लखनऊ से डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद को एसपी/एएसपी गोरखपुर से डीसीपी आगरा और बलवंत कुमार चौधरी को एसपी/एएसपी अयोध्या से डीसीपी गाजियाबाद भेजा गया है। हरेन्द्र कुमार को एसपी/एएसपी पश्चिमी अंबेडकरनगर से डीसीपी आगरा की जिम्मेदारी मिली है।
हरेन्द्र प्रताप यादव को एसपी/एएसपी एसडीआरएफ लखनऊ से एसपी यूपी-112 लखनऊ बनाया गया है। कुलदीप सिंह को एसपी/एएसपी उत्तरी संभल से सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को एसपी/एएसपी हापुड़ से डीसीपी वाराणसी भेजा गया है।
कानपुर कमिश्नरेट में इस फेरबदल के बाद अभय नाथ त्रिपाठी डीसीपी कानपुर नगर और अरीबा नोमान एडीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले अभय नाथ त्रिपाठी एसपी/एएसपी नगर इटावा और अरीबा नोमान एएसपी झांसी के पद पर तैनात थीं। कानपुर से बाहर गए पांच अधिकारियों में श्रवण कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, सुमित सुधाकर रामटेके, कपिल देव सिंह और राजेश कुमार पाण्डेय शामिल हैं।


