Hot Topics

लखनऊ मेट्रो की महिला सुरक्षाकर्मी ने लौटाए 20 हजार

  • सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मिला था बैग; नकदी, लैपटाप और कीमती सामान यात्री को लौटाने वाली ममता तिवारी को यूपीएमआरसी ने ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित

भारत 19

लखनऊ। ड्यूटी के दौरान यात्री के 20 हजार रुपये, लैपटाप और अन्य कीमती सामान से भरा बैग मिलने पर उसे सुरक्षित लौटाने वाली लखनऊ मेट्रो की महिला सुरक्षाकर्मी ममता तिवारी को यूपीएमआरसी ने सम्मानित किया। यूपीएमआरसी के गोमती नगर स्थित प्रशासनिक भवन में मंगलवार को प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने अगस्त 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार प्रदान किया।

ड्यूटी के दौरान मिला था बैग

26 अगस्त को सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान ममता तिवारी को काले रंग का एक बैग मिला। इसमें रियलमी कंपनी का लैपटाप, कुछ फाइलें, 20 हजार रुपये नकद, पर्स और स्पीकर थे। ममता ने बिना देर किए बैग स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। इसके बाद आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कर सामान संबंधित यात्री को सुरक्षित लौटा दिया गया। सामान वापस मिलने के बाद यात्री ने ममता तिवारी की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। यूपीएमआरसी ने भी उनकी तत्परता को उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण मानते हुए उन्हें अगस्त 2026 के ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

दो अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कार

समारोह में एसएसओ सचिन कुमार सिंह और ट्रेन ऑपरेटर ब्रजेश कुमार यादव को भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सचिन कुमार सिंह ने मेट्रो संचालन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और जरूरी सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान दिया। वहीं, ट्रेन ऑपरेटर ब्रजेश कुमार यादव ने लखनऊ मेट्रो के सभी 21 स्टेशनों पर ट्रेन संचालन के दौरान समयबद्धता, सजगता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News