Hot Topics

कानपुर में ‘मन की बात’ का होगा विशेष लाइव प्रसारण

  • मसवानपुर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर 138वें संस्करण का प्रसारण, भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का रविवार को कानपुर में विशेष लाइव प्रसारण होगा। मसवानपुर स्थित बांके बिहारी गेस्ट हाउस में बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री का 138वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम 27 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रसारित होना निर्धारित है।

मसवानपुर में जुटेंगे भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी

क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के मुताबिक, मसवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी और विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला मौजूद रहेंगे। कानपुर में कार्यक्रम को लेकर विशेष लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद गोविंद नारायण शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ मसवानपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एलईडी स्क्रीन, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

27 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रसारण

आकाशवाणी के मुताबिक ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण रविवार 27 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इसका प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के नेटवर्क के साथ आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन एयर ऐप पर भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय, डीडी न्यूज और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा।

कानपुर में एलईडी स्क्रीन पर सुनेंगे प्रधानमंत्री

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि कानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से विशेष रूप से लाइव कनेक्ट होने की व्यवस्था की गई है। मसवानपुर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर ‘मन की बात’ का प्रसारण दिखाया जाएगा, जहां कार्यक्रम में शामिल लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकेंगे।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News