Hot Topics

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कुट्टू-सिंघाड़े के नमूने लिए

  • सचेंडी के कोल्ड स्टोरेज से 3,000 किलो साबुत कुट्टू समेत ₹1.60 लाख का माल सीज, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

भारत 19/ कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को कानपुर में कई प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के 18 नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान साबुत कुट्टू, कुट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे, मिर्च पाउडर, अमचूर, मूंगफली दाना और घी समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूने लिए गए। टीम ने कुल ₹1,60,200 मूल्य का माल सीज किया। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सचेंडी के कोल्ड स्टोरेज से 3,000 किलो कुट्टू सीज

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) की ओर से गठित टीम ने सचेंडी स्थित प्रिस स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज में औचक निरीक्षण किया। यहां संदेह के आधार पर साबुत कुट्टू का एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही 3,000 किलोग्राम साबुत कुट्टू, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 बताई गई है, सीज कर दिया गया।

कई प्रतिष्ठानों से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बंगाली मोहाल स्थित राधा ट्रेडिंग से संदेह के आधार पर सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया। जूही कला स्थित इंस्टा कार्ट से कुट्टू के आटे के दो और सिंघाड़े के आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया। रूमा स्थित मंगलम इंटरप्राइजेज से मिर्च पाउडर और अमचूर के नमूने लिए गए। यहां 25 किलोग्राम मिर्च पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,000 है, सीज किया गया। रतनलाल नगर स्थित रिलायंस मार्ट से कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे का एक-एक नमूना लिया गया। लाजपत नगर स्थित महादेव स्टोरेज से सिंघाड़े के आटे, फलाहारी मिक्सचर नमकीन और कुट्टू के आटे का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।

वी मार्ट, नौगरिया इंटरप्राइजेज और जिओ मार्ट में भी जांच

टीम ने विष्णुपुरी स्थित वी मार्ट, कंपनी बाग चौराहा से मूंगफली दाना और घी के नमूने लिए। यशोदा नगर स्थित नौगरिया इंटरप्राइजेज से सिंघाड़े के आटे और कुट्टू के आटे के नमूने संग्रहित किए गए। यहां पांच किलोग्राम सिंघाड़े का आटा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000, और आठ किलोग्राम कुट्टू का आटा, जिसकी कीमत ₹3,200 बताई गई है, सीज किया गया। कल्याणपुर स्थित जिओ मार्ट योजना-1 से भी संदेह के आधार पर सिंघाड़े के आटे और मूंगफली दाना के एक-एक नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News