Hot Topics

CSJMU में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के मुफ्त टीके

  • पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से लगा विशेष शिविर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में 52 किशोरियों का हुआ निःशुल्क टीकाकरण

भारत 19
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्वास्थ्य केंद्र में किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव का निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में 52 किशोरियों को टीके लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों का समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखेगा। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में 52 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। आयोजन के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने भी इसमें रुचि दिखाई। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस पहल में टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News