Hot Topics

कानपुर में 23 मई को होगा प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19) के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 23 मई 2026 को राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें कानपुर समेत आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट से जोड़ना है।

आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ट्रायल के दिन मैदान पर ही आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कर मौके पर ही पंजीकरण कराकर ट्रायल में भाग ले सकेंगे। इससे बाहर जिलों के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे समय से पहले मैदान पहुंचें ताकि चयन प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता और ट्रायल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव जहीरउद्दीन से मोबाइल नंबर 9044564652 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

Bharat 19 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News